फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire broke out due to fighting of power line wires, wheat burnt in 18 bighas

Shahjahanpur News: बिजली लाइन के तार लड़ने से लगी आग, 18 बीघा में गेहूं जला

Wed, 09 Apr 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 09 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to fighting of power line wires, wheat burnt in 18 bighas
खुटार के गांव मल्हपुर में आग से जल रहा गेहूं। स्रोत किसान
खुटार। गांव मल्हपुर में मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन के तार टकरा गए। इससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक 18 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव मूड़ा निजाम निवासी रामऔतार कुशवाहा का खेत खुटार के गांव मल्हपुर में है। रामऔतार गेहूं काटने की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे खेत से निकली बिजली लाइन से निकली चिंगारी से पकी गहूं की फसल में आग लग गई। जानकारी पाकर रामऔतार गांव के कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से दूसरे खेतों की बढ़ने लगी। इस पर गांव सिकंदरपुर, कैहमारिया, मल्हपुर, मूड़ा निजाम आदि गांवों से भी लोग पावर स्प्रे मशीन, हैरों आदि लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली उपकेंद्र को भी सूचना दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

किसानों ने फसल की जोताई कर और स्प्रे मशीन से पानी की छिड़काव कर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रामऔतार की 18 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख में बदल चुकी थी। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजलीकर्मियों के मौके पर न पहुंचने पर किसानों ने नाराजगी जताई है। रामऔतार ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed