फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire broke out at several places on the night of Diwali

Shahjahanpur News: दीपावली की रात कई स्थानों पर लगी आग

Wed, 22 Oct 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at several places on the night of Diwali
रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: अ​ग्निशमन विभाग
शाहजहांपुर। दीपावली की रात जिले में आग की करीब दस घटनाएं सामने आईं। आधीरात तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग की सूचना पर दौड़ती रहीं।
विज्ञापन

सोमवार की शाम 5:33 बजे थाना सदर बाजार के मोहल्ला कटिया टोला में लखनवी रसोई रेस्टोरेंट के द्वितीय तल पर रसोई में आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल ने टीम के साथ पहुंचकर आग को बुझाया। शाम 5:26 बजे मोहल्ला-ताजुखेल स्थित आकिब खां के जनरल स्टोर में आग लगने की सूचना पर टीम पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।
आकिब खां का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 8:11 बजे निगाेही थाना क्षेत्र के पतराजपुर स्थित एक घर व रात 9:07 बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना स्थित खोखे में आग लग जाने से नुकसान हुआ।
विज्ञापन

जलालाबाद की फायर ब्रिगेड की टीम ने मदनापुर की राइस मिल के ब्वायलर, जलालाबाद बस स्टैंड के पास छत पर रखे सामान में आग लगने पर काबू पाया। खुदागंज की फायर ब्रिगेड टीम ने 8:36 बजे गांव कमलापुर में उपलों में लगी आग को जाकर बुझाया। इसके अलावा रात 9:47 बजे भूंडा गांव में एक घर में लगी आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां तहसील की फायर ब्रिगेड टीम ने 8:16 बजे तकेली गांव में एक घर के छप्पर में लगी आग बुझाई। रात 8:40 बजे बंडा के चांदपुर पाथेर से मशरूम के खेत में लगी आग पर काबू पाया।
--
जलाते ही फटा अनार बम, युवक झुलसा
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हद्दफ निवासी सुरचित अनार बम जला रहा था। आग लगाते ही अनार बम फट गया। इससे उसका हाथ झुलस गया। परिजनों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। केरूगंज में पटाखा छुड़ाते समय अहमदपुर रेती निवासी नारदमुनि झुलस गए। उनके हाथ-पैर अधिक झुलसे हैं। मंगलवार को ओपीडी में 10-12 अन्य लोग भी झुलसने पर दवाई लेने के लिए पहुंचे।
--
गर्म तेल की कढ़ाई गिरने से पिता-पुत्र झुलसे
आरसी मिशन थाना क्षेत्र के कारीमकुआ गांव निवासी पप्पू की पत्नी मायके गई थी। दीपावली पर पप्पू रसोई में अपने बेटे के लिए कचौड़ी बना रहे थे। इस बीच कढ़ाई किसी तरह गिर गई। गर्म तेल से पप्पू और पास में खड़ा उनका बेटा मिथिलेश झुलस गया। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया।

--
धान की फसल में आग लगाने का आरोप

जैतीपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव जरगवां में रविवार की रात खेत पर एकत्र धान की फसल में आग लग गई। जिससे करीब 20 क्विंटल धान जलकर राख हो गया। खेत मालिक रिंकू ने रंजिशन फसल में आग लगाने का आरोप लगाकर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी हरिकेष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। संवाद

रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: अग्निशमन विभाग

रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: अग्निशमन विभाग

रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: अग्निशमन विभाग

रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: अग्निशमन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed