फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire breaks out in house; cylinder explosion causes stampede.

Shahjahanpur News: मकान में लगी आग, सिलिंडर फटने से भगदड़

Sun, 26 Jul 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in house; cylinder explosion causes stampede.
तिलहर में मकान में आग लगने के बाद सड़क पर मौजूद भीड़। संवाद
तिलहर। रस्तोगी धर्मशाला के पास शनिवार रात अज्ञात कारणों से मकान में आग लगने और सिलिंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। इस बीच मची भगदड़ में कई लोग चोटिल हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सबकुछ राख हो गया था।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात साढ़े आठ बजे की है। मकान मालिक रेनू रस्तोगी दो बेटों के साथ घर पर थीं। इस बीच अचानक उनके कमरे में आग लग गई। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। फिर घर के बाहर भागकर अपनी जान बचाई। करीब नौ बजे घरेलू गैस सिलिंडर के फटने से हुए धमाके से भगदड़ मच गई। इससे कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन

वैदुल्लागंज निवासी रफी उल्ला का पैर टूट गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम की टीम ने आग पर काबू पाया। रेनू रस्तोगी ने आग लगाने का आरोप लगाया है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

तिलहर में मकान में आग लगने के बाद सड़क पर मौजूद भीड़। संवाद

तिलहर में मकान में आग लगने के बाद सड़क पर मौजूद भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed