{"_id":"6a19850cace3e24e0709b8fd","slug":"fire-breaks-out-at-a-crockery-shop-in-govindganj-market-losses-run-into-lakhs-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-174711-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गोविंदगंज बाजार में क्रॉकरी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गोविंदगंज बाजार में क्रॉकरी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
गोविंदगंज बाजार में क्रॉकरी की दुकान में लगी आग से जला सामान। संवाद
- फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोविंदगंज बाजार स्थित गुरुनानक क्रॉकरी की दुकान में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का सामान जल गया। शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
शहर के मोहल्ला तेल टंकी निवासी ओमकार सिंह की गोविंदगंज बाजार में गुरुनानक क्रॉकरी के नाम से दुकान हैं। आंधी-बारिश के अलर्ट के चलते उन्होंने रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर दी। वह घर पर पहुंचे ही थे कि करीब 10 बजे उन्हें दुकान की दूसरी मंजिल से धुंआ निकलने की सूचना मिली।
वह अपने बड़े भाई के साथ दुकान पर पहुंचे तो दूसरी मंजिल से आग की लपटें निकल रहीं थी। इस बीच पहुंची फायर ब्रिगेड टीम दूसरी मंजिल पर लगी आग को बुझाने में जुट गई, लेकिन आग बढ़ती ही चली गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने चर्च के अंदर जाकर पीछे की दीवार तोड़ी और आग बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन
अंतत: फायर ब्रिगेड की टीम करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद छह गाड़ियों की मदद से रात करीब दो बजे पूर्ण रूप से आग बुझा पाई। दुकान मालिक ओमकार सिंह के अनुसार, उनका करीब 14 से 15 लाख का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
--
जब तक आग नहीं बुझी, दहशत में रहे दुकानदार
भीड़भाड़ वाले बाजार में आग की घटना से हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर जब तक आग बुझ नहीं गई, तब तक वहां पर बने रहे। पूर्ण रूप से आग बुझने के बाद ही दुकानदारों ने राहत की सांस ली।

गोविंदगंज बाजार में क्रॉकरी की दुकान में लगी आग से जला सामान। संवाद- फोटो : Samvad