फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fire accident

अग्निकांड की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग सतर्क

Sat, 06 Nov 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
fire accident
शाहजहांपुर। पटाखों को छोड़ते या रोशनी करते समय अक्सर लोग आग की चपेट में आ जाते हैं। दीपावली पर ऐसे हादसे होने की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग और अग्निमशन विभाग ने कमर कस ली है। दोनों ही विभाग त्योहार पर सतर्क रहेंगे।
विज्ञापन

दीपावली पर आग लगने और लोगों के झुलसने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। साथ ही त्वचा, आंख और कान के मरीजों की संख्या भी बढ़ती है। हादसा होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने व्यवस्था पूरी कर ली है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में बर्न सर्जन एक भी नहीं है। सर्जिकल सर्जन डॉ. विभोर जैन को दीपावली पर पटाखों से होने वाले हादसों में आने वालों के इलाज की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

मरीजों के राजकीय मेडिकल कालेज के इमर्जेंसी वार्ड में दस बेड की व्यवस्था की गई है। हालांकि मरीजों की संख्या बढ़ जाती है तो उसे हिसाब से और बेडों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तीन सीनियर रेजीडेंट (एसआर) दो जूनियर रेजीडेंट (जेआर) और अन्य स्टाफ को दीपावली पर पटाखों से होने वालेे हादसों को लेकर अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक अपने सामने बच्चों से छुड़वाएं पटाखे
दीपावाली पर बच्चों में आतिशबाजी का विशेष उत्साह रहता है। पटाखे छोड़ते समय सबसे ज्यादा आग लगने की घटनाएं होती हैं। लोग भी झुलस जाते हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान अली ने बताया कि रोड पर पटाखें न छोड़ें, किसी भी रास्ते पर पटाखों को छोड़ने से बचें। अभिभावक अपनी मौजूदगी में बच्चों से पटाखें छुड़वाएं, जहां पर पटाखें छोड़ें वहां पर बाल्टी या ड्रम में पानी की व्यवस्था जरूर कर लें।

पटाखे छोड़ते समय ढीले कपड़े न पहनें। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के सभी स्टाफकर्मियों को अलर्ट कर दिया है। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करें। जरूरत पड़ने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर- 112 या सीयूजी नंबर 9454418523 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed