फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR Registered for Rape of Elderly Woman on Court Order

Shahjahanpur News: अदालत के आदेश पर बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 25 Mar 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered for Rape of Elderly Woman on Court Order
मीरानपुर कटरा। पिछले वर्ष अगस्त में ग्रामीण बुजुर्ग महिला से हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी संजय गोस्वामी के खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही महिला को मेडिकल के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पिछले वर्ष 15 अगस्त को सुबह पशुओं को चारा डालने जाते वक्त आरोपी ने पकड़ लिया और घर के बाहर बने शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर परिजन नींद से जाग गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुुए भाग गया। महिला के अनुसार थाने में तहरीर देने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखकर बुजुर्ग महिला को मेडिकल जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed