{"_id":"6a61b8b6a2df34dabd0e64f0","slug":"fir-registered-against-sp-leaders-for-showing-black-flags-to-the-deputy-cm-in-shahjahanpur-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: उपमुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने पर सपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: उपमुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने पर सपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश
Thu, 23 Jul 2026 02:23 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जलालाबाद आगमन के दौरान काले झंडे दिखाने वाले सपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें चार नामजद व पांच अज्ञात शामिल हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आगमन के दौरान सपा के युवा नेताओं ने जलालाबाद से कोला पुल मोड़ के पास मिर्जापुर मार्ग पर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को उठाते हुए वापस जाओ के नारे लगाए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
वीडियो में नहीं दिख रहे चेहरे
जलालाबाद पुलिस ने देर रात में काले झंडे दिखाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस को मिले वीडियो में युवाओं के चेहरे नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार ने बताया कि कुछ आरोपियों के नाम मिल गए हैं, शेष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन