{"_id":"6a108cfdc1470be5cb06a8ca","slug":"fir-registered-against-five-accused-for-assault-and-firing-at-a-dhaba-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-174033-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ढाबे पर मारपीट और फायरिंग के पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ढाबे पर मारपीट और फायरिंग के पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर नैनीताल ढाबे में अनर्गल टिप्पणी को लेकर हुए विवाद और फायरिंग के मामले में चौक कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी ललित मोहन अग्निहोत्री 20 मई को अपने भतीजे शशांक अग्निहोत्री के साथ नैनीताल ढाबा पर खाना खाने गए थे। यहां बगल वाली टेबल पर बैठे कुछ लोग आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। जब ललित और शशांक ने विरोध किया तो वे गाली-गलौज करने लगे।
आरोपियों ने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया और ढाबे पर जमकर हंगामा करते हुए ललित और शशांक के साथ मारपीट की। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायर भी किए। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी प्रमोद प्रसाद द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए और सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चौक कोतवाली प्रदीप राय ने बताया कि मामले में आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव कारी मकुआपुर निवासी अमरदीप, आवास विकास काॅलोनी बरेली मोड़ के रहने वाले विवेक मौर्या, अजीजगंज निवासी मोनू, गीतापुरम काॅलोनी निवासी माया तथा अभिलाष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद