फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR on seller of duplicate branded jeans and T-shirt in Tilhar

Shahjahanpur News: तिलहर में दुकान से नकली हॉलमार्क लगाकर बेची जा रहीं जींस, टी-शर्ट बरामद

Tue, 20 Dec 2022 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
FIR on seller of duplicate branded jeans and T-shirt in Tilhar
दिल्ली से आए क्वालिटी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने तिलहर में पकड़ीं टी-शर्ट और जींस। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। ब्रांडेड डुप्लीकेट जींस और टीशर्ट बेचे जाने की सूचना पर कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ दो दुकानों पर छापा मारा। वहां नकली होल मार्क और ट्रेड मार्क बरामद किए गए। एक दुकान से 10 जींस और 14 टी-शर्ट बरामद की हैं। पुलिस ने डुप्लीकेट जींस और टीशर्ट बेचने के आरोप में हिना गारमेंट स्वामी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नई दिल्ली के थाना गोकुलपुरी निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि वह जेके जैन स्पार्की इंडिया एलएलपी कंपनी, कैलाश नगर में क्वालिटी इंस्पेक्टर हैं। पिछले कई दिनों से तिलहर में स्पार्की कंपनी के हॉलमार्क व ट्रेडमार्क लगाकर नकली माल बेचने की जानकारी मिल रही थी। कंपनी ने दो कर्मचारियों को नकली ग्राहक बनाकर जींस, टी-शर्ट खरीदने के लिए दुकानों में भेजा। माल बेचे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसपी एस. आनंद को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई के लिए सहयोग मांगा गया। एसपी के निर्देश पर नगर पालिका के सामने कंपनी के क्वालिटी इंस्पेक्टर ने तिलहर थाने की पुलिस के साथ न्यू भारत कलेक्शन प्वाइंट और हिना गारमेंट्स में छापा मारा। न्यू भारत कलेक्शन प्वाइंट से माल बरामद नहीं हुआ। हिना गारमेंट्स से नकली स्पार्की हॉलमार्क लगीं 10 जींस और 14 टी-शर्ट मिलीं। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सुभाषचंद्र की तहरीर पर आरोपी हिना गारमेंट स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed