{"_id":"69d804333edca79eb7012b6e","slug":"fir-lodged-against-10-people-for-kidnapping-assault-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-170171-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अपहरण, मारपीट के आरोप में दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अपहरण, मारपीट के आरोप में दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Fri, 10 Apr 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। गांव कुंवरपुर जप्ती निवासी सचिन मिश्रा ने दस लोगों पर अपहरण, मारपीट सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना तीन अप्रैल की है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। अब सीओ के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सीओ को दिए प्रार्थनापत्र में सचिन मिश्रा ने बताया कि तीन अप्रैल को वह शाहजहांपुर से घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के अनुज मिश्रा, सुमित वाजपेयी, विकास उर्फ जैसी और तीन अज्ञात लोगों ने उनको रोक लिया और जबरन असलहों के बल पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी कार में डाल लिया। आरोपियों ने उनकी कार भी अपने कब्जे में ले ली। आरोपी उनको कार से अपने घर ले गए। वहां आलोक, प्रद्युम्न मिश्रा, विजय, प्रदीप पहले से ही मौजूद थे।
आरोपियों ने घर के केबिन में लगे सीसी कैमरों को बंद कर दिया और सभी आरोपियों ने मिलकर उनको पीटा। पिटाई के दौरान आरोपियों ने वीडियो भी अपने मोबाइल से बनाई थी। आरोपियों ने उनके भाई के मोबाइल पर कॉल कर कहा कि तुम्हारा भाई मेरे घर पर है। इसके बाद भाई ने आकर उनको छुड़ाया। उन्होंने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। आरोपियों में कई पर पहले से ही गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं। अब आरोपी उनके मोबाइल पर कॉल कर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है।