{"_id":"68c5c668662b22ee0000aa68","slug":"fir-filed-against-three-for-posting-objectionable-posts-on-social-media-woman-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-152642-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
सैयद कासिम रजा, सचिव ईदगाह कमेटी
- फोटो : सेमरपहा ग्राम पंचायत के कैथन का पुरवा गांव में बंद शवदाह स्थल।
शाहजहांपुर। धार्मिक किताब पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद दूसरे समुदाय की एक महिला समेत दो लोगों ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। एक व्यक्ति ने बजरंग दल के खिलाफ पोस्ट की। शनिवार दोपहर इन तीनों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अशनील सिंह की तहरीर पर सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, धार्मिक किताब पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपी केके दीक्षित को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
शुक्रवार रात तारीन जलालनगर की रहने वाली लूबीना जिआ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से केके दीक्षित की पोस्ट को शेयर करते हुए हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। मोहम्मद जमान खान पता अज्ञात ने भी भी ऐसा कृत्य किया। इसके अलावा, अर्श कुरैशी की ओर से सोशल मीडिया पर बजरंग दल पर अभद्र टिप्पणी की गई। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एसपी राजेश द्विवेदी से मिले और इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सदर बाजार थाना पुलिस ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने शनिवार को लूबीना को गदियाना तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि केके दीक्षित की पोस्ट के बाद शुक्रवार रात शहर में बवाल हो गया था। समुदाय विशेष के लोगों ने सदर बाजार थाने के सामने और निशात टॉकीज रोड पर नारेबाजी और हंगामा किया था। डीएम और एसपी ने किसी तरह स्थिति को संभाला था।
--
आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट करने के मामले में महिला समेत दो लोगों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। माहौल शांतिपूर्ण है। सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर है। अपील है कि जिम्मेदार नागरिक बनकर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें।
विज्ञापन
- राजेश द्विवेदी, एसपी
-- -- -
शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में निगहबानी, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बवाल होने पर शुक्रवार की पूरी रात पुलिस सड़कों पर रही। रातभर पुलिस की हूटर बजाती गाड़ियां दौड़तीं रहीं। दिन में भी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस मुस्तैद नजर आई। अधिकारियों ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। आरोपी केके दीक्षित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार रात को सदर बाजार थाना क्षेत्र के बहादुरगंज के छोटी सब्जी मंडी में रहने वाले केके दीक्षित ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी कर दी थी। पोस्ट वायरल होने के बाद नाराज लोग थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे थे। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के तुरंत बाद ही आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था।
बाडूजई पेशावरी निवासी सैयद कासिम रजा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस बीच आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे सैकड़ों लोगों ने सदर थाना घेर लिया था। माहौल बिगड़ता देखकर कई थानों का फोर्स पहुंच गया था और भीड़ को खदेड़ दिया था। इसके बाद भी भीड़ निशात टॉकीज रोड पर जमा हो गई थी।
इसके बाद एसपी राजेश द्विवेदी और डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे थे और लोगों को कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाकर वापस भेजा था। रात 12 बजे के बाद शहर की सड़को से भीड़ छंट गई थी। इस बीच तनाव फैलने पर पुलिस बल शुक्रवार पूरी रात सड़क पर गश्त करता रहा। साथ ही अधिकारी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते रहे।
शनिवार को भी दिन में संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा। लोगाें की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसके अलावा साइबर सेल ने सोशल मीडिया की निगहबानी की। आरोपी केके दीक्षित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
--
शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील
एसपी राजेश द्विवेदी ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग जिम्मेदारी के साथ करें। समाज में अशांति या भ्रम फैलाने वाली अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं अथवा आपत्तिजनक पोस्ट न तो स्वयं बनाएं और न ही किसी अन्य की पोस्ट को अपने सोशल मीडिया एकाउंट से साझा करें। अगर ऐसा होता है तो ऐसी किसी भी गतिविधि को अंजाम देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी का दायित्व है कि सोशल मीडिया को नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाए। जिम्मेदार नागरिक बनकर सभी को मिलकर समाज में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपेक्षा की है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए सोशल मीडिया पर जिम्मेदारीपूर्ण आचरण अपनाएंगे।
--
पहले भी जेल जा चुका है केके दीक्षित
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर शहर की फिजा खराब करने का आरोपी केके दीक्षित पहले भी जेल जा चुका है। 2024 में एसपी कार्यालय में एक युवक के आत्मदाह करने के मामले में उसे उकसाने के आरोप में दीक्षित को जेल भेजा गया था। सदर बाजार थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि केके दीक्षित पर 2007, 2013 व 2024 में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
--
नशे में भीड़ में आया आरोपी का बेटा, पुलिस ने पकड़ा
शुक्रवार रात सदर बाजार थाने के सामने एकत्र भीड़ में आरोपी कृष्ण कुमार (केके) दीक्षित का बेटा पल्लव दीक्षित शराब के नशे में घुस गया था। पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो पकड़ लिया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि पल्लव दीक्षित के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
--
धार्मिक स्थल के गेट पर लात मारने का आरोप
विश्व हिंदू महासंघ भारत युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि एक व्यक्ति के धार्मिक टिप्पणी के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रात करीब 10:30 बजे भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल के गेट को लातों से मारकर अपमान किया। इसका वीडियो भी उपलब्ध है। उन लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर शैलेंद्र सक्सेना, सुनील कुमार, विक्रम सिंह कुशवाह, बलराम सिंह, पवन कुमार, आलोक कुमार, आजाद सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
--
वीडियो फुटेज से उपद्रवी किए जा रहे चिह्नित
थाना सदर बाजार गेट पर बवाल करने वालों को पुलिस चिह्नित कर रही है। पुलिस वीडियो फुटेज, सीसी कैमरों के आधार पर उपद्रवियों को ट्रेस कर रही है। कुछ संगठनों ने उपद्रव करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। वहीं, एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
-- --
गश्त से दिया सुरक्षा का भरोसा
शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत व पुलिस बल के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सदर बाजार क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान एसपी ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का संदेश दिया। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। संवाद
--
शांति बनाए रखें, न हो शहर की फिजा खराब
शाहजहांपुर हमेशा विशिष्ट सद्भाव के लिए प्रसिद्ध रहा है। आपसी सहयोग की भावना रही है, भाईचारा बनाए रखा है। पुलिस ने निसंदेह कड़ी कार्रवाई की है। लोगों से अनुरोध है कि वर्तमान योगी शासन में पुलिस की त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई पर भरोसा बनाए रखें।
- डॉ. अवनीश मिश्रा, पूर्व प्राचार्य एसएस डिग्री कॉलेज
--
शाहजहांपुर में एक-दूसरे के खिलाफ असभ्य भाषा एवं अपमानजनक टिप्पणी करने से अशांति पैदा हुई। इसे दूर करने के लिए सभी लोग शांति और धैर्य बनाए रखें। प्रेम और सौहार्द से रहें। मिलजुलकर रहें। ऐसा कोई भी कृत्य न करें जिससे कि वैमनस्य पैदा हो।
- पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल
--
शहर में अमन की जरूरत है। इसे हर हाल में बनाए रखें। जिस शख्स ने शुरुआत की, उस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लोग भी अफवाहों पर विश्वास नहीं करें। आपसी समन्वय बनाए रखें। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सबकी है।
- प्रोफेसर नोमान, सदर, जमीयतुल उलेमा
--
घटना काफी निंदनीय है। मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मांग को लेकर एसपी से मुलाकात भी की है। सभी लोग शांति बनाए रखें। शहर की फिजा न बिगड़ने दें।
- सैयद कासिम रजा, सचिव ईदगाह कमेटी
--
शहर में कानून व्यवस्था कायम है। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाए वरना उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग अमन-चैन बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम

सैयद कासिम रजा, सचिव ईदगाह कमेटी- फोटो : सेमरपहा ग्राम पंचायत के कैथन का पुरवा गांव में बंद शवदाह स्थल।