{"_id":"68a0d7ceb2dc410ff4047403","slug":"fir-filed-against-seven-people-for-dowry-harassment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-150543-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुवायां। विवाहिता ने काले रंग के लिए ताना देने और दहेज में चार लाख रुपये मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मजीदपुर निवासी रामऔतार की पुत्री वर्षा देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 15 वर्ष पूर्व जलालाबाद के गांव धेयरे निवासी बलराम के साथ हुई थी। सास कमला देवी, जेठ बादाम, अवधेश, देवर रतीराम, सुलदीप, कुलदीप उसके काली होने का ताना देते हुए मारपीट करते हैं और मायके से चार लाख रुपये लाकर देने के लिए कहते हैं।
15 अगस्त को आरोपियों ने उसको पीटा और गला दबाने के साथ ही पेट्रोल डालने का प्रयास किया। पति बलराम उनको दोनों बच्चों सहित मायके के पास छोड़कर चला गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद