{"_id":"64c56cc633db6950db037734","slug":"fir-against-the-accused-driver-operator-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-2089-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आरोपी चालक-परिचालक के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आरोपी चालक-परिचालक के खिलाफ एफआईआर
Sun, 30 Jul 2023 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनधिकृत ढाबे पर खड़ी रोडवेज बस की चेकिंग करने पहुंचे परिवहन निगम के बरेली शाखा के यातायात अधीक्षक कपिल वार्ष्णेय से मारपीट और धक्का देने के आरोपी चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बरेली शाखा के सहायक यातायात निरीक्षक रविंद्र पांडेय ने बताया कि वह, सहायक यातायात निरीक्षक कमलेश, वाहन चालक परमजीत सिंह यातायात अधीक्षक कपिल वार्ष्णेय की अगुवाई में 18 जुलाई को रोडवेज बसों की चेकिंग कर रहे थे। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर चेकिंग के दौरान मिर्जापुर कस्बे में श्रीबांके बिहारी ढाबे पर शाहजहांपुर डिपो की बस खड़ी देखकर वे रुक गए।
चालक-परिचालक से अनधिकृत ढाबे पर बस खड़ी करने के संबंध में पूछताछ की। यात्रियों की गिनती की गई तो एक यात्री अधिक मिला। बस चालक गौरव कुमार ने उस यात्री को बड़ा भाई बताया। वह अपना आधार कार्ड भी नहीं दिखा सका। इसकी सूचना क्षेत्रीय प्रबंधक हरदोई को फोन पर दी गई। इस बीच परिचालक श्याम पांडेय स्टाफ के साथ अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
बस चालक गौरव कुमार ने चेकिंग स्टाफ के वाहन चालक परमजीत सिंह को धक्का देकर गिरा दिया और ढाबे से लाठी निकालकर मारपीट पर अमादा हो गया। वीडियो बना रहे यातायात अधीक्षक से उनका मोबाइल छीनने के दौरान चालक गौरव ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल कपिल वार्ष्णेय को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मिर्जापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर ने बताया कि शिकायती पत्र एसपी के माध्यम से विलंब से प्राप्त हुआ। इसके बाद जांच कराई गई। जांच अधिकारी के अस्वस्थ हो जाने से रिपोर्ट देर से दर्ज की गई है।