फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fine of Rs 26.60 lakh imposed on 40 adulterators

Shahjahanpur News: 40 मिलावटखोरों पर 26.60 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Tue, 08 Oct 2024 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 08 Oct 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 26.60 lakh imposed on 40 adulterators
शाहजहांपुर। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले दूध, चाय, पनीर, खाद्य तेल, मिर्च पाउडर, पानी तक में मिलावट की जा रही है। एडीएम प्रशासन कोर्ट ने दो महीने के अंदर 40 मिलावटखोरों पर 26.60 लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

अपने फायदे के लिए मिलावटखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे हैं। खुटार में रिफाइंड पामोलिन ऑयल ब्रांड राग गोल्ड में मिलावटी होने पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह से कोतवाली क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी की चाय में मिलावट करने पर विक्रेता पर 1.80 लाख रुपयेे का जुर्माना लगाया है। साबूदाना मिलावट करने पर विक्रेता पर 1.30 लाख रुपये, खुटार में मिर्च पाउडर में मिलावट करने पर 1.20 लाख रुपये, कोतवाली क्षेत्र में चना की दाल में मिलावट करने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा। तिलहर में दूध में मिलावट करने वाले पर 85 हजार रुपये, कोतवाली क्षेत्र में ब्रेड पर 80 हजार, रक्स पर 80 हजार, जलालाबाद में मैंगो ड्रिंक में मिलावट करने पर 75 हजार का जुर्माना लगाया गया। जैतीपुर में खोया में मिलावट करने पर 60 हजार का, कटरा में बर्फी में मिलावट करने पर 60 हजार का, कोतवाली क्षेत्र में रबड़ी में मिलावट करने पर 40 हजार रुपये और सदर बाजार क्षेत्र में पनीर में मिलावट करने पर 35 हजार का जुर्माना लगाया गया। पैकिंग पानी में मिलावट करने पर रोजा क्षेत्र के विक्रेता पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

-----

सेहत के लिए हानिकारक वस्तुओं में मिलावट करने पर जुर्माना लगाया गया है। मिलावटखोरों के विरुद्ध लगातार अभियान चलता रहेगा।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed