शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में फाइनेंशियल लिटरेसी फॉर यूथ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि वित्तीय साक्षरता युवाओं को आर्थिक निर्णयों में आत्मनिर्भर बनाती है। इससे वह भविष्य के वित्तीय जोखिमों से बच सकते हैं। आर्थिक स्थिरता प्राप्त कर सकते हैं। बेहतर वित्तीय समझ से युवा आर्थिक सफलता की ओर अग्रसर होते हैं।
वक्ता सफीउद्दीन ने कहा कि वित्तीय साक्षरता से युवा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनता है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्य व वाणिज्य विभागध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। अखिल वर्मा ने वित्तीय साक्षरता पर प्रकाश डाला। डाॅ. रूपक श्रीवास्तव के संचालन में हुए कार्यक्रम में डाॅ. अजय वर्मा, डाॅ.देवेंद्र सिंह, डाॅ.कमलेश गौतम, डॉ.गौरव सक्सेना, डॉ.विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।