{"_id":"6a8b30b08b085da8250fb7aa","slug":"financial-assistance-of-2-lakh-will-be-provided-in-the-event-of-an-accident-in-a-cooks-family-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182514-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रसोइयों के परिवार में दुर्घटना होने पर दी जाएगी दो लाख की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रसोइयों के परिवार में दुर्घटना होने पर दी जाएगी दो लाख की सहायता
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गांधी भवन में रसोइया को चेक देते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। संवाद
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के दौरान रसोइयों को योजना के प्रतीकात्मक कार्ड व मानदेय वृद्धि के चेक बांटे गए। मंत्री ने कहा कि रसोइया के परिवार में दुर्घटना होने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से दो लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
रविवार को गांधी भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के साथ ही उन्हें कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया है।
उन्होंने रसोइयों को मानदेय में तीन हजार रुपये प्रतिमाह वृद्धि की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। बताया कि रसोइयों को ड्रेस के लिए मिलने वाली राशि 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है। सांसद अरुण कुमार सागर, ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने रसोइया राजकुमारी, झुमका देवी, ओमश्री, सत्यवती, श्रीराम, नसीम बानो, शर्मा देवी, रूपरानी, मधुरिमा और रामदेवी को कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड सौंपे। बीएसए ने बताया कि 2805 विद्यालयों में 7625 रसोइया कार्यरत हैं। इस बीच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तिलहर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
स्काउट-गाइड पार्टी ने अतिथियों का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, डीडीओ ऋषिपाल आदि मौजूद रहे। मध्याह्न भोजन प्रकोष्ठ के प्रभारी मनोज कुमार ने आभार व्यक्त किया।
तिलहर। तहसील सभागार में रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ विधायक सलोना कुशवाहा ने किया। उन्होंने रसोइयों को डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड और ई-कार्ड वितरित किए गए। ब्लॉक प्रमुख कविता यादव, एसडीएम नीलिमा यादव, बीईओ रमेश पंकज, यशवंत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।