फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Finance Minister Suresh Khanna laid the foundation stone of the CM Model Composite School in Shahjahanpur

Shahjahanpur: ग्राम पंचायत दाउदपुर में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल, वित्त मंत्री ने किया शिलान्यास

Sun, 22 Mar 2026 03:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 03:05 PM IST
सार

शाहजहांपुर के भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दाउदपुर को बड़ी सौगात मिली है। यहां मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल बनेगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार को स्कूल के भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
Finance Minister Suresh Khanna laid the foundation stone of the CM Model Composite School in Shahjahanpur
कार्यक्रम को संबोधित करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दाउदपुर उर्फ मुरादगांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खोला जाएगा। रविवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने स्कूल के भवन का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं को भी गिनाया। मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुए हवन में आहुतियां दीं। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विकास की कल्पना तभी कर सकते हैं, जब शिक्षा का क्षेत्र बेहतर होगा। ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए काफी कोशिश की गई है। एक लाख 34 हजार स्कूलों का कायाकल्प हुआ है। जिले में बड़ी संख्या में स्कूलों कायाकल्प किया गया। शिक्षामित्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए उनका मानदेय दस हजार से बढ़ाकर 18 हजार कर दिया गया। मुख्यमंत्री अभ्युदय के माध्यम से कोचिंग की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी विचार रखे। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि 2467.50 लाख की लागत से बनने वाले स्कूल के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन को दी गई है। इस मौके पर सांसद अरुण सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, एसपी राजेश द्विवेदी, सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजाराम, वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अजय प्रताप यादव, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed