Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Finance Minister inaugurates office of Sri Ram Katha

Shahjahanpur News: श्रीराम कथा के कार्यालय का वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

Thu, 05 Nov 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 05 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister inaugurates office of Sri Ram Katha
सेठ इनक्लेव स्थित एक्सिस बैंक बिल्डिंग में कार्यालय का उद्घाटन करते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शाहजहांपुर। विजय कौशल महाराज के सानिध्य में 28 नवंबर से छह दिसंबर तक होने वाली श्रीराम कथा के कार्यालय का बुधवार को सेठ इनक्लेव स्थित एक्सिस बैंक बिल्डिंग में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पूजन के बाद उद्घाटन किया।
इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि श्रीराम कथा समाज में संस्कार, मर्यादा, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सभी से सहभागिता की अपील की। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श परिवार, सामाजिक समरसता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। मंगलमय परिवार के सदस्य असित पाठक ने आयोजन समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को कथा से संबंधित सामग्री वितरित कर जिम्मेदारियां सौंपीं।
विज्ञापन

इस दौरान गोविंद मिश्र, डॉ. विजय पाठक, भानु प्रताप सिंह, मुनेश्वर सिंह, अजय कुमार प्रजापति, मनोज तिवारी, विवेक द्विवेदी, पिंटू तिवारी, सोनिया राठौर, प्रज्ञा पाठक, नलिनी ओमर, कुसुम शर्मा, ममता सिंह, आकाश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed