{"_id":"6a09ff4815ea1b665c0ed56c","slug":"finance-minister-expresses-displeasure-over-slow-pace-of-road-widening-work-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-173555-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धीमी गति से सड़क चौड़ीकरण का कार्य होने पर वित्तमंत्री नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धीमी गति से सड़क चौड़ीकरण का कार्य होने पर वित्तमंत्री नाराज
विज्ञापन
लोहारों वाले चौराहा का वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना निरीक्षण करते हुए। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ लोहार वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण व नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। धीमी गति से कार्य होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। साथ ही ककरा स्थित नवनिर्मित नगर निगम कार्यालय और वहां की सड़क का जायजा लिया।
मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में देरी के कारण आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने एई, जेई एवं एक्सईएन से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने ककरा स्थित नवनिर्मित नगर निगम कार्यालय एवं वहां निर्माणाधीन सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम कार्यालय का निर्माणकार्य गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कर हस्तांतरण की प्रक्रिया तय की जाए। इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह आदि मौजूद रहे।