{"_id":"648766c13d438028990b0844","slug":"file-a-report-on-negligence-in-the-work-of-jeevan-mission-shahjahanpur-news-c-4-1-180269-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर दर्ज कराएं रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर दर्ज कराएं रिपोर्ट
Tue, 13 Jun 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने ग्राम पंचायत सुजातपुर में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। संवाद
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि पाइप लाइन डलवाने के उपरांत सड़कों की मरम्मत के कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। खराब गुणवत्ता पर ठेकेदार को नोटिस जारी किए जाएं। इसके बाद भी लापरवाही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
डीएम ने निर्देश दिए कि शुक्रवार को समस्त गांवों में कराए गए कार्यों का विवरण फोटो के साथ प्रस्तुत किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने ओवरहेड टैंक एवं अन्य कार्यों की जांच आईआईटी स्तर के संस्थान से कराने को कहा। घरों में कनेक्शन का कार्य मानकों के अनुरूप शत-प्रतिशत कराने के लिए कहा।
ग्रामीणों को स्वच्छ जल के उपयोग के प्रति जागरूक करने एवं स्वच्छता के प्रति उनका व्यवहार परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से तैनात किए गए आईएसए (इम्प्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी) के कार्यों की भी डीएम ने समीक्षा की। उन्होंने भावना सेवा संस्थान एवं भूषण सेवा संस्थान का यूजर चार्जेज कलेक्शन में खराब प्रदर्शन मिलने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सुजातपुर में जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण
डीए उमेश प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत सुजातपुर में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ओवरहेड टैंक, सोलर पैनल, पाइपलाइन, पंप हाउस, जनरेटर सेट आदि का जायजा लिया। उन्होंने गांव में कराए गए गृह संयोजन के कार्यों को भी देखा। डीएम ने कड़े निर्देश दिए कि पाइप लाइन डालने के उपरांत मरम्मत के कार्यों को तत्काल पूर्ण कराया जाए और पूर्ण गुणवत्ता के साथ सड़कें ठीक कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण सनी सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।