फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fighting with Peshkar in Tehsil Sadar, video goes viral

Shahjahanpur News: तहसील सदर में पेशकार से मारपीट, वीडियो वायरल

Fri, 15 Nov 2024 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 15 Nov 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Fighting with Peshkar in Tehsil Sadar, video goes viral
शाहजहांपुर। कई लोगों द्वारा एक व्यक्ति से मारपीट करते हुए उसे कुर्सी से दबाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सदर तहसील का बताया जा रहा है। पिट रहा व्यक्ति नायब तहसीलदार का पेशकार बताया जा रहा है। हालांकि, अब तक पुलिस के पास न कोई तहरीर पहुंची और न ही मामला प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में है।
विज्ञापन

चौकी कोतवाली के ठीक सामने सदर तहसील है। तहसील के एक कार्यालय में पेशकार के साथ मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में पेशकार के साथ मारपीट कर उसे दीवार से सटाकर कुर्सी से दबाए जाने का दृश्य दिख रहा है। इस बीच अन्य कुछ लोगों के आने के बाद चीख-पुकार मचने पर हमलावरों के चंगुल से पेशकार छूट पाए। उनके सीने पर चोट के निशान हैं। उनको अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टर ने उनका इलाज भी किया। हालांकि यह भी साफ नहीं हो पाया है कि पीड़ित का किस अस्पताल में इलाज हुआ है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण के बारे में पता लगाया जाएगा। चौक कोतवाली प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर आएगी तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed