फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fighting, stoning, firing between two sides in Jalalabad

जलालाबाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव, फायरिंग

Tue, 07 Jul 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fighting, stoning, firing between two sides in Jalalabad
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। जलालाबाद इलाके के उदरापुर गांव में रंजिशन एक ही परिवार के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर चले। फायरिंग भी की गई। इसमें गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो झगड़ा करने वाले मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उदरापुर निवासी सत्येंद्र सिंह और जोगेंद्र पाल सिंह आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। गांव में स्थित एक बाग में दोनों पक्ष साझेदार हैं। करीब दो सप्ताह पहले सत्येंद्र के बच्चों ने बगैर पूछे आम तोड़ लिए थे। जोगेंद्र ने इसका विरोध किया था। इस पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उस दिन परिवार के अन्य लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया था। मगर दोनों के बीच रंजिश बन गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब आठ बजे खेत पर गए जोगेंद्र पक्ष के अवनेंद्र और सत्येंद्र के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वहां आसपास खेतों पर मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को अलग कर दिया। इसके बाद दोनों घर चले गए। दोनों पक्षों के घर आसपास हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने आ गए और जमकर मारपीट हुई। महिलाओं ने घरों की छत पर खड़े होकर ईंट-पत्थर बरसाए। इसी बीच तमंचे से चार फायर भी किए गए। सत्येंद्र का मौसेरा राजीव सिंह (22) मेहमानी में आया हुआ था, जो झगड़े के दौरान मौके पर मौजूद था। फायरिंग में एक गोली राजीव के दाहिनी आंख के ऊपर जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। राजीव जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर का रहने वाला है। उसे घायल पड़ा देख किसी ने इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन दोनों पक्ष शांत होने के बजाय मारपीट करते रहे। इसके बाद जलालाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर गई। कहीं तब जाकर झगड़ करने वाले मौके से भागे। मारपीट में जोगेंद्र सिंह के बेटे अवनेंद्र व उदयराज भी घायल हो गए। दोनों पक्षों की महिलाओं को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पाकर सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाल धीरेंद्र सिंह गांव पहुंचे। इसके बाद घायल राजीव को सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवा दिया है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। फायरिंग किसने की इसकी जांच की जा रही है।
धीरेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed