फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fighter planes will land on Ganga Expressway in Shahjahanpur

UP News: 27 अप्रैल से वायुसेना के नियंत्रण में होगी गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी, उतरेंगे लड़ाकू विमान

Mon, 21 Apr 2025 06:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Apr 2025 06:42 PM IST
सार

गंगा एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी वाला पांच किलोमीटर का एरिया 27 अप्रैल से वायुसेना अपने नियंत्रण में ले लेगी। हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतरेंगे। सोमवार को बरेली से आए एयरफोर्स के एरिया कमांडिंग ऑफिसर एम गंगोला ने अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Fighter planes will land on Ganga Expressway in Shahjahanpur
गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्मित हवाई पट्टी का निरीक्षण करते वायु सेना व प्रशासन के अधिकारी - फोटो : विभाग

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी वाला पांच किलोमीटर का क्षेत्र 27 अप्रैल से वायु सेना अपने नियंत्रण में ले लेगी। वहां दो व तीन मई को लड़ाकू विमान उतारने का पूर्वाभ्यास किया जाना है।

विज्ञापन


सोमवार को दोबारा बरेली से आए एयरफोर्स के एरिया कमांडिंग ऑफिसर एम गंगोला ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग सहित अन्य सभी कार्य 26 अप्रैल तक पूरे करा लेने के निर्देश दिए हैं। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर पांच किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण चमरपुर कलां से लेकर खंडहर गांव के बीच किया गया है। इसमें 3.5 किमी. का रनवे भी शामिल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'यूनिफॉर्म सिविल कोड लोडिंग...': भाजपा के वीडियो पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन- UCC मुसलमानों को मंजूर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 36 मीटर चौड़ी हवाई पट्टी के निर्माण में सीमेंट और कंक्रीट का प्रयोग किया गया है। इस क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के दोनों ओर दस-दस फुट अतिरिक्त जमीन अधिग्रहित की गई है। गत 11 अप्रैल को भी वायु सेना के अधिकारियों ने यहां निरीक्षण किया था। उन्होंने विमान उतारने का परीक्षण करने से पहले हवाई पट्टी के दोनों ओर फेंसिंग कराने, सफाई व अन्य कई तकनीकी कार्य कराने के निर्माण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। वायु सेना के कमांडिंग ऑफिसर सोमवार को इन कार्यों की प्रगति जानने के लिए दोबारा पहुंचे।

फेंसिंग लगाने का चल रहा कार्य
एसडीएम दुर्गेश यादव ने बताया कि जो कार्य बताए गए हैं, उनमें से अधिकांश पूरे हो गए हैं। फेंसिंग लगाने का काम तेजी से चल रहा है। निरीक्षण में कमांडिंग ऑफिसर कार्य की प्रगति से संतुष्ट दिखे। एसडीएम ने बताया कि शेष कार्य 26 अप्रैल तक पूरे करा लेने के लिए निर्माण कंपनी से कहा गया है, क्योंकि अगले दिन हवाई पट्टी वाले क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से वायु सेना अपने नियंत्रण में ले लगी।

दो मई की रात और तीन मई को दिन में उतरेंगे विमान
एसडीएम ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर दो मई को रात में और तीन मई को दिन में लड़ाकू विमान उतारने का परीक्षण प्रस्तावित है। पूर्वाभ्यास के दौरान वायुसेना के विंग कमांडर और पायलट विमानों को हवाई पट्टी से स्पर्श कराने के अलावा उन्हें रनवे पर दौड़ाने और उनमें ईंधन भरने का परीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed