{"_id":"6adbb394b62e0615790977cd","slug":"notice-to-firm-on-finding-construction-incomplete-instructions-for-deduction-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-188235-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निर्माण अधूरा मिलने पर फर्म को नोटिस, कटौती के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निर्माण अधूरा मिलने पर फर्म को नोटिस, कटौती के निर्देश
Sat, 24 Oct 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। बिजलीपुरा और जेल रोड के पास नाली व सीसी सड़क निर्माण के लिए कई माह पहले खोदाई होने के बावजूद काम अधूरा मिला। इस पर उन्होंने संबंधित फर्म को नोटिस जारी करने और भुगतान में कटौती की कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य जल्द पूरा कराकर तीन दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विश्वकर्मा टूल्स और पेट्रोल पंप के पास अत्यधिक गंदगी व कूड़ा मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। अंटा चौराहे पर नाले के निरीक्षण के दौरान भी गंदगी मिली। नगर आयुक्त ने संबंधित फर्म से तीन दिन में नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए। संवाद