{"_id":"6758baa2553e7079cc01fd64","slug":"fight-between-bride-and-groom-during-dance-on-dj-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-133142-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीजे पर डांस के दौरान वर और वधू पक्ष में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीजे पर डांस के दौरान वर और वधू पक्ष में मारपीट
Wed, 11 Dec 2024 03:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। गांव जनकापुर में सोमवार रात डीजे पर डांस के दौरान वर और वधू पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़े दिए गए। बाद में किसी तरह रस्में निभाकर दुल्हन को विदा किया गया। किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
बरात पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र से आई थी। बताया जा रहा है कि बरात में कुछ लोग नशे में धुत थे। इसी दौरान उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में डंडे चलने लगे। इसमें कई लोग घायल भी हो गए। वधू पक्ष के लोगों ने बरात में आई बस के शीशे तोड़ डाले। वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष की कार के शीशे पर डंडा मार दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पिटाई होने पर तमाम बराती भाग निकले।
हंगामा होते देख गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर बमुश्किल शांत किया। दोनों पक्षों के बीच दो घंटे तक चली पंचायत के बाद फेरों की रस्म पूरी की गईं। मंगलवार को दिन में भी बस और कार में हुए नुकसान को लेकर पंचायत हुई, लेकिन कोई भी पक्ष थाने नहीं पहुंचा। दोपहर बाद वधू को विदा कर दिया गया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी हे। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।