फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fever spread in the village of Chakta, many children sick

कटका गांव में भी फैला बुखार, कई बच्चे बीमार

Fri, 18 Aug 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Fri, 18 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
रहस्यमयी बुखार से पीड़ित गांव मनोरथपुर सहसोबारी की एक और बालिका ने रविवार रात शाहजहांपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही बीमारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। उधर, अब इस बुखार ने गांव कटका समेत आसपास के गांवों में कई बच्चों को भी चपेट में ले लिया है। बीती रात बुखार से पीड़ित कटका गांव के एक बच्चे को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लगातार बढ़ती जा रही इस बीमारी से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग बीमारी ग्रस्त किसी भी गांव में कैंप लगाकर मरीजों को राहत पहुंचाने के बजाय सोमवार को मुख्य सचिव के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा है और बीमार बच्चों के चेकअप का जिम्मा गांव की एएनएम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि बीते नौ अगस्त को गांव मनोरथपुर सहसोबारी निवासी बलवीर की आठ साल की बेटी रिंकी को तेज बुखार व गर्दन में दर्द होने की शिकायत पर परिजनो ने उसे शाहजहांपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन रविवार रात उसकी मौत हो गई। अब इस बुखार ने पास के गांव कटका में दस्तक देते हुए कई बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया है मौजूदा समय इस गांव मेवादास की पत्नी अंगूरा देवी, नारायण का लड़का मुनीश, सर्वेश का लड़का अभिषेक, बालकराम का लड़का रजनीश व बेटी अनीता, बादाम की पत्नी अंगूरा देवी उनका बेटा हाकिम तथा बेटी प्राची, हिमांशी शामिल हैं। इसके अलावा बीते तीन दिनो से बुखार से जूझ रहे इसी गांव के भूधर के चार साल के लड़के अभिषेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार पैर पसारती जा रही बीमारी से प्रभावित गांवों के लोग सहमे हुए हैं। ग्राम प्रधान राममूर्ती की ओर से जानकारी देने पर सीएचसी से किसी डॉक्टर को भेजे जाने की बजाय कटका गांव के स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर एएनएम सुमन देवी को भेजकर बीमार लोगो को दवांइयां वितरित कराई गई। इस संबंध में पूछने पर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र ने बताया कि सचिव के आने की सूचना मिलने पर वह अस्पताल मे व्यवस्थाएं दुरूस्त करा रहे हैं। गांव में एएनएम को भेजा गया है।
विज्ञापन

भारी गंदगी के बीच बांटी जा रही दवाइयां  
आम जनमानस को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाला स्वास्थ्य महकमा इसके प्रति कितना गंभीर है इसका प्रमाण गांव कटका में देखने को मिला। बुखार फैलने के बाद कटका गांव पहुंची एएनएम ने यहां स्थित जिस स्वास्थ्य उपकेंद्र पर मरीज देखकर उन्हें दवा बांटी वह पूरा परिसर गंदगी से अटा था। उसके आसपास भी भीषण गंदगी का साम्राज्य था। यही नहीं उपकेंद्र के बाहर तथा अंदर झाड़-झंकाड़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed