फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fever attack... more than 300 patients coming daily

Shahjahanpur News: बुखार का वार... 300 से अधिक रोज आ रहे मरीज

Sun, 05 May 2024 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 05 May 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Fever attack... more than 300 patients coming daily
शाहजहांपुर। मई महीने की शुरुआत के साथ बुखार ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी व ट्रामा सेंटर में रोजाना तीन सौ से अधिक बुखार से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। इतने बड़े पैमाने पर मरीजों वालों में हालत गंभीर होने वालों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

तापमान में उछाल आते ही बुखार का वार शुरू हो गया है। डायरिया के साथ बुखार काफी ज्यादा फैल रहा है। निजी से लेकर सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर की मानें तो तीन दिन दवा खाने से बुखार उतर रहा है। वहीं दूसरी ओर राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी व ट्रामा सेंटर में रोजाना तीन सौ से अधिक बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। पिछले 24 घंटे में ट्रामा सेंटर में 150 मरीजों को भर्ती किया गया। इसमें 50 सिर्फ बुखार के पीड़ित हैं। इसके अतिरिक्त ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। फिजिशियन डॉ.सलीम ने बताया कि बुखार के पीड़ितों को दवा देने के साथ ग्लूकोज की बोतल चढ़वाने पर हालत ठीक होने पर मरीज छुट्टी करा लेते हैं। गंभीर हालात वालों को भर्ती कर रहे हैं। पूरे दिन में 12 बुखार के पीड़ितों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

--------
दस्तक अभियान में 207 बुखार के मरीज मिले
-अप्रैल माह में चले संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान में 207 बुखार के मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि तीन कुपोषित बच्चे मिलने पर एनआरसी रेफर किया है। फाइलेरिया के सात रोगी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
-बुखार के मरीज जल्दी ठीक होते हैं। अधिकतर बुखार व डायरिया के रोगी ग्लूकोज की बोतल चढ़वाने के लिए आते हैं। गंभीर रोगियों को भर्ती किया जा रहा है।
डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य-राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed