{"_id":"68069bad53cd8bee8a07f949","slug":"female-passenger-died-in-train-body-was-brought-down-in-roza-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-142148-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेन में महिला यात्री की मौत, रोजा में शव उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेन में महिला यात्री की मौत, रोजा में शव उतारा
Tue, 22 Apr 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की मॉरचरी पर मां अनीता की मौत पर पिता को संभालता बेटा। संवाद
शाहजहांपुर। गोंडा जिले के थाना परसपुर क्षेत्र के कैंटवार पुर्वा गांव निवासी पिंकू मिश्रा की 30 वर्षीय पत्नी अनीता की चंडीगढ़ एक्सप्रेस में मौत हो गई। उनका शव रोजा जंक्शन पर उतारा गया।
पिंकू करीब 10-12 साल से चंडीगढ़ में रहकर काम करते हैं। उनकी पत्नी अनीता, बेटा शिवा व बेटी महिमा भी साथ में रहते थे। 25 अप्रैल को पिंकू की भतीजी ज्योति का तिलक और पांच मई को शादी का कार्यक्रम है। पिंकू रविवार रात करीब 11 बजे अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ एक्सप्रेस से गोंडा जाने के लिए निकले थे।
पिंकू के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनकी पत्नी अनीता बीमारी चल रही थीं। रात में उसने दवा खाई। इसके बाद वह ट्रेन में सो गईं। सोमवार सुबह ट्रेन जब शाहजहांपुर पहुंची, तब अनीता को परिवार वालों ने उठाने की कोशिश की। हिलाने-डुलाने पर भी शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इससे पिंकू व उनके बच्चे घबरा गए, लेकिन तब तक ट्रेन शाहजहांपुर से चल चुकी थी। उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को रोजा जंक्शन पर रोका गया। अनीता को उतारकर राजकीय मेडिकल काॅलेज के लिए भेजा गया। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिंकू मिश्रा व उनके बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।