{"_id":"69c27f088f9a3ae9a903809c","slug":"female-athletes-from-the-district-won-medals-in-weightlifting-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-168815-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भारोत्तोलन में जिले की महिला खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भारोत्तोलन में जिले की महिला खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जीतने के बाद मेडल दिखातीं महिला खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
- फोटो : Archive
शाहजहांपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से 22 से 24 मार्च के बीच झांसी में हुई राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर कई मेडल जीते।
प्रतियोगिता में बरेली जोन की ओर से टीम मैनेजर सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में सिंधौली के ग्राम महाऊ दुर्ग की रोली वर्मा ने 49 किलोग्राम भार वर्ग सब जूनियर में प्रथम स्थान हासिल किया। निकिता वर्मा ने 49 किलोग्राम भार वर्ग सीनियर में द्वितीय, नेहा वर्मा ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान पाया।
ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग की उर्वशी ने 59 किलोग्राम भार वर्ग सब जूनियर में तृतीय, ककराकलां की जोहरा ने 59 किलोग्राम भार वर्ग जूनियर में तृतीय स्थान पाया। शैलवी मिश्रा ने चौथा व दिव्यांशु सिंह ने पांचवां स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के प्रशिक्षक अजय पाल वर्मा ने बताया कि खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, हथौड़ा बुजुर्ग में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी, वीरेंद्र सिंह राजपूत, कोच ब्रजेश कुमार, राज किशोर, अनुराग, शुभम सिंह, राहुल उपाध्याय आदि ने खुशी जताई।