{"_id":"61672ef46224da322d2d12a1","slug":"fed-up-with-the-usurer-ate-poison-shahjahanpur-news-bly462823631","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोर से तंग आकर खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोर से तंग आकर खा लिया जहर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर स्पेयर पार्ट्स कारोबारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मामला सूदखोरी से जुड़ा बताया जा रहा है। कारोबारी के पिता के मुताबिक उसने 5.50 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके एवज में उससे ब्याज सहित नौ हजार रुपये प्रतिदिन वसूलता था। रकम न देने पर सूदखोर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी से तंग आकर जहर खा लिया। घटना की तहरीर अभी नहीं दी गई है।
थाना कटरा क्षेत्र के मोहल्ला आतिशबाजार निवासी जुएब स्पेयर पार्ट्स कारोबारी हैं। उनके पिता यामीन के अनुसार जुएब ने कारोबार के लिए तीन माह पूर्व 5.50 लाख रुपये फरीदपुर में रहने वाले एक व्यक्ति से लिए थे। इसके एवज में वह व्यक्ति और उसके साथी ब्याज सहित नौ हजार रुपये प्रतिदिन वसूलते थे। जब जुएब ने इतनी रकम रोज देने से इनकार कर दिया तो सूदखोर परेशान करने लगे। उसे एवं उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे तंग आकर जुएब करीब 10 दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। बुधवार को शाम करीब 6:30 बजे उसने पिता को फोन किया और आत्महत्या किए जाने की बात बताई। इसके बाद चौक कोतवाली इलाके में नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर जहर खा लिया। ढाबा स्वामी की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सूचना पाकर पिता भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे।