फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fed up with illness, the last rites of a girl who committed suicide

Shahjahanpur News: बीमारी से तंग आकर खुदकुशी करने वाली युवती का हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 30 Jun 2023 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fed up with illness, the last rites of a girl who committed suicide
शाहजहांपुर। कानपुर के गांधी नगर में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर जान देने वाली सलोनी मिश्रा का बुधवार को वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। यहां बता दें कि सलोनी की मां ईला मिश्रा ढका उधरनपुर सहकारी समिति में अकाउंटेंट हैं। 18 साल पहले हादसे में पति को खो चुकीं ईला बेटी की मौत से टूट गई हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से मिर्जापुर के जरियनपुर में रहने वाले पेशे से शिक्षक देवनारायण मिश्र के बेटे राम गोपाल मिश्र मिर्जापुर में ही साधन सहकारी समिति में क्लर्क थे। 2005 में गंगा स्नान के लिए जाते समय मिर्जापुर के पृथ्वीपुर गांव के पास सड़क पर बाइक फिसलने से उनकी मृत्यु हो गई थी। तब बेटी सलोनी सिर्फ एक साल की थी। ईला की एक बेटी श्रेया भी है। पत्नी ईला मिश्रा को मृतक आश्रित कोटे से साधन सहकारी समिति में नौकरी मिल गई थी। पति की मौत के बाद बेटी की पढ़ाई के लिए ईला शाहजहांपुर के अजीजगंज में डैम रोड पर किराए पर रहने लगी थीं। वर्तमान में वह ददरौल ब्लॉक की ढका उधरनपुर की सहकारी समिति में अकाउंटेंट हैं। बेटी इंटर में पढ़ रही थी। ईला मिश्रा की बहन और भाई भांजी सलोनी का काफी ख्याल रखते थे। टीबी से ग्रसित होने पर बेटी का काफी समय ईला ने शाहजहांपुर में इलाज कराया। स्वास्थ्य में लाभ न मिलने पर इलाज के लिए कानपुर ले गए थे। यहां पर गांधीनगर के प्रेम विला अपार्टमेंट में रहने वालीं मौसी रूबी चतुर्वेदी के यहां रहकर सलोनी अपना इलाज करा रही थी। बीच बीच दवाई लेने वह कानपुर आती रहती थी। 28 जून की सुबह करीब चार बजे सलोनी ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। ह्रदय विदारक सूचना मिलने के बाद ईला कानपुर पहुंच गईं। परिजनों के मुताबिक, सलोनी ने बीमारी से तंग आकर जान दी है। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed