फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fears of shortages of diesel, petrol, and commercial cylinders have raised public concerns.

Shahjahanpur News: डीजल-पेट्रोल व व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी की आशंका से बढ़ी लोगों की चिंता

Wed, 11 Mar 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Fears of shortages of diesel, petrol, and commercial cylinders have raised public concerns.
लाल इमली चौराहा ​​स्थित फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल भरवाने के लिए खड़े लोग। संवाद
शाहजहांपुर। ईरान व इस्राइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध की वजह से ईंधन का संकट गहराने की आशंका में लोग चिंतित हैं। हालांकि प्रशासन ने डीजल-पेट्रोल या व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कमी होने से इन्कार किया है। प्रशासन ने कालाबाजारी या ओवररेटिंग करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चार दिन पहले ही गैस की कीमतों में इजाफा हुआ था। सरकार वर्तमान में घरेलू सिलिंडर पर जोर दे रही है। जिले में करीब 40 हजार व्यावसायिक गैस कनेक्शन हैं। इस समय व्यावसायिक सिलिंडर को लेकर मारामारी ज्यादा है। खासतौर पर होटल, रेस्तरा, ढाबा व अन्य प्रतिष्ठानों के संचालक चिंतित हैं। हालांकि सिलिंडर की आपूर्ति हो रही है और ज्यादा दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, जिले में करीब 190 फ्यूल स्टेशन हैं। पूरे जनपद में रोजाना 190000 लीटर पेट्रोल और 350000 लीटर डीजल की खपत है। ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के मुताबिक जिले में फ्यूल और रसोई गैस के पर्याप्त भंडार है। अभी कोई दिक्कत नहीं है। जिन फ्यूल संचालकों ने बकाया भुगतान नहीं किया है, उनको फ्यूल नहीं दिया जा रहा है। मंगलवार को कई फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं रहा। ऐसे में लोगों को कुछ दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोगों की बातचीत

होली पर कर्मचारी छुट्टी पर चले गए थे। मंगलवार को कर्मचारियों के आने पर ढाबा खोला। कामर्शियल सिलिंडर के लिए ऑर्डर किया, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहा।

- मनोज वर्मा, ढाबा संचालक

--
काॅमर्शियल सिलिंडर मिलने में काफी दिक्कत हो रही है। खाने के कारोबार के जुड़े लोग चिंतित हैं लेकिन विश्वास है कि सरकार इस स्थिति से निपट लेगी।

- अर्जुन चोपड़ा, होटल संचालक

--
घर में रसोई गैस खत्म हो गई है। सिलिंडर ऑनलाइन बुक नहीं हो रहा है। गैस एजेंसी पर केवाईसी कराने के लिए आए हैं जिससे गैस मिल जाए। इससे काफी परेशानी हो रही है।

- रोशन लाल, सुभाषनगर

--
दो दिन से फ्यूल न मिलने पर दिक्कत हो रही है। आज घर से काम से निकले थे, दो फ्यूल स्टेशन के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कहीं पेट्रोल नहीं मिला है।

- रईस, अंटा चौराहा

--
लोग बेवजह न घबराएं : डीएम
गैस और फ्यूल की आपूर्ति सामान्य है। लोग बेवजह घबराएं नहीं। ओवररेटिंग या कालाबाजारी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम

--
मंगलवार को लखनऊ मुख्यालय पर सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ फ्यूल और रसोई गैस के संबंध में बैठक हुई है। इसके बाद जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देश के मुताबिक कार्य किया जाएगा। फिलहाल जिले में अभी फ्यूल और रसोई गैस की कमी नहीं है।

- चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी

लाल इमली चौराहा स्थित फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल भरवाने के लिए खड़े लोग। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed