फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FCI wheat off workers strike paralyzed

एफसीआई कर्मियों की हड़ताल से गेहूं का उतार ठप

Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण रोजा, जमौर और रौसर कोठी स्थित गोदामों पर गेहूं के उतार और उठान का काम पूरी तरह ठप रहा। एफसीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार खरीद सीजन चालू होने के बावजूद क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद कम हो गई है। इससे गोदामों पर गेहूं से लोड ट्रकों की आवक भी घटी है। खरीदे गए गेहूं का भंडारण कराने के लिए गोदामों की व्यवस्था करने के लिए एफसीआई को नोडल एजेंसी नामित किया गया है। निगम के अधिकारियों ने क्रय केंद्रों से आने वाले गेहूं के ट्रकों की अनलोडिंग कराने और भंडारित गेहूं को रेलवे रैकों के लिए लोड कराने के लिए एफसीआई ने अपने श्रमिकों की व्यवस्था कर रखी है। इसी बीच, भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ के केंद्रीय नेतृत्व ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल घोषित कर दी। हड़ताल में संघ से जुड़े निगम के कर्मचारी गोदामों पर जाने के बजाय निगम के जिला कार्यालय पर पहुंचे और वहां सभा करके 40 प्रतिशत फ्रिंज बेनीफिट, न्यू पेंशान स्कीम, चिकित्सा लाभ आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए कर्मचारी नेता अमित गुप्ता ने कहा कि कई वर्ष से लंबित मांगों पर निगम और सरकार ने सकारात्मक नजरिया नहीं अपनाया तो आंदोलन व्यापक रूप से चलाया जाएगा। प्रदर्शन में हरिकांत, अनिल कुमार, शकीब रहमान, अरशद खां, सतीश कुमार, नागेंद्र, मोहित राठी, अरुण यादव, कुंती देवी, हरीश सिंह, लक्ष्य पाल, मो. हनीफ आदि शामिल रहे। एफसीआई के एरिया मैनेजर अरशद सिद्दीकी ने बताया कि गोदामों पर गेहूं की आवक कम हो चुकी है। शुक्रवार को गोदामों पर पहुंचने वाले ट्रकों से गेहूं का उतार नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed