{"_id":"59a2cab34f1c1b1d4e8b4584","slug":"fault-at-paina-electricity-house-disrupts-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैना बिजलीघर में फाल्ट से शहर की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैना बिजलीघर में फाल्ट से शहर की बत्ती गुल
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Sun, 27 Aug 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन की ट्रांसमिशन विंग के 220 केवी पैना बिजलीघर के यार्ड में लगे 63 एमवीए के ट्रांसफार्मर और सर्किट में आईं खराबियां रविवार सुबह शहर के लोगों पर भारी पड़ गईं। फाल्ट के चलते करीब पांच घंटे तक शहर के सभी सब स्टेशनों के इनकमिंग फीडर ठप रहे। बिजली संकट से घरों में पानी की किल्लत पैदा हो गई और कामकाजी तबके की सनडे की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया।
शनिवार रात दो घंटे की कटौती के बाद साढ़े 11 बजे शुरू हुई बिजली सप्लाई सुबह तक सामान्य बनी रही, लेकिन सुबह करीब 6.15 बजे हल्की बूंदाबांदी के दौरान पुवायां रोड पर पैना स्थित पॉवर स्टेशन के यार्ड से अचानक धुआं उठने लगा। पैनल ट्रिप होने पर एसएसओ ने बाहर निकलकर देखा। सूचना पर अधिशासी अभियंता (पारेषण खंड) आरके उपाध्याय भी वहां पहुंच गए। उन्होंने लाइन बंद कराई, लेकिन तब तक एक लाइन के आइसोलेटर जल चुके थे। उन्हें बदलकर बिजली सप्लाई देने के लिए लाइन पर कुछ देर बाद लोड डाला गया, लेकिन इसी दौरान 63 एमवीए के ट्रांसफार्मर में लगे फ्यूज जल उठे। ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने और बारिश जैसी बाधाओं के चलते सारे फाल्ट ठीक करने में करीब चार घंटे बीत गए। इस बीच, शहर में सप्लाई शुरू होने पर गोविंदगंज सब स्टेशन के सारे फीडर दिन में दस बजे के बाद चालू हो गए, लेकिन अन्य सब स्टेशनों पर ट्रिपिंग से बाद में भी बिजली सप्लाई बाधित होती रही।