फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father-son's death, women injured in road accident

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल

Tue, 24 Oct 2017 11:44 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 24 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Father-son's death, women injured in road accident
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल
विज्ञापन

शाहजहांपुर/रोजा। रोजा अड्डा ओवरब्रिज के पास मंगलवार दोपहर 12 बजे डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार कांट के गांव गड़चपा निवासी 40 वर्षीय राजकुमार और उनके पांच वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। इस हादसे में उनका दाहिना हाथ जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर बमुश्किल बचाया।

गड़चपा निवासी 40 वर्षीय राजकुमार रोजा क्षेत्र के गांव बनतारा निवासी अपनी बीमार मामी को देखने सोमवार को बाइक से घर से निकले थे। उनके साथ में पत्नी जुगदा देवी व पांच वर्षीय बेटा परविंदर भी थे। मंगलवार को तीनों लोग बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे बाइक रोजा अड्डा पर ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी पीछे से आए डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे राजकुमार और उसके पांच वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी जुगदा देवी घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। इससे जाम लग गया। लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर लोगों से बचाया। घायल पत्नी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए गए। पति और बेटे की मौत के बाद  जुगदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेने के साथ ही डंपर को भी कब्जे में ले लिया है। थाना इंचार्ज इफ्तखार अहमद ने बताया कि जुगदा देवी की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed