फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father-son killed in mini truck collision on National Highway

नेशनल हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

Sun, 25 Sep 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:58 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के गांव मानेपारा निवासी अंकुल पांडेय (25) की बाइक में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुर्री के पास मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। बताते हैं कि पीयूष के आधार कार्ड की जरूरत पड़ने पर अंकुल शुक्रवार को बहन के घर आए थे। पिता-पुत्र की मौत से परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़अंकुल की शादी 2014 में हरदोई जिले के गांव गौंटिया निवासी मोनी से हुई थी।

विज्ञापन
Father-son killed in mini truck collision on National Highway

विस्तार

शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के गांव मानेपारा निवासी अंकुल पांडेय (25) की बाइक में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुर्री के पास मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अंकुल व उनके सात वर्षीय पुत्र पीयूष की मौत हो गई।
विज्ञापन

अंकुल पांडेय डीएससीएल चीनी मिल, अजबापुर, मोहम्मदी में वेल्डर थे। उनकी बहन कंचन रोजा थाना क्षेत्र के गांव सिमरई में रहती हैं। गांव में अच्छा स्कूल न होने के कारण अंकुल ने बेटे पीयूष को सिमरई गांव में बहन के घर भेजा था। कंचन ने जुलाई में उसका एनसी में प्रवेश कराया था। बताते हैं कि पीयूष के आधार कार्ड की जरूरत पड़ने पर अंकुल शुक्रवार को बहन के घर आए थे। खाना खाने के बाद पीयूष को लेकर अंकुल बाइक से गांव लौट रहे थे। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर करीब ढाई बजे गुर्री गांव के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिता-पुत्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अतुल पांडेय ने रोजा थाने में मिनी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पिता-पुत्र की मौत से परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
अंकुल की शादी 2014 में हरदोई जिले के गांव गौंटिया निवासी मोनी से हुई थी। दंपती अपने बेटे पीयूष को खूब पढ़ाना चाहते थे। इसलिए रोजा के स्कूल में उसका प्रवेश कराया था। उनका परिवार एक झटके में बिखर गया। पति व बेटे की मौत से मोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके आंसू नहीं थम रहे हैं। वहीं अंकुल की मां अंजू देवी भी बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र घायल
तिलहर। शनिवार को तिलहर-निगोही मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव डभौरा निवासी साबिर (55) अपने बेटे राशिद (25) के साथ बाइक से निगोही जा रहे थे। गांव रटी के समीप सामने से आ रहे बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed