फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father left to die, Rakshi saved his life by giving blood to the teenager

पिता ने मरने को छोड़ा, आरक्षी ने किशोरी को खून देकर बचाई जान

Mon, 10 Aug 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Father left to die, Rakshi saved his life by giving blood to the teenager
शाहजहांपुर। कोरोना काल में पुलिस द्वारा जनता के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसका एक उदाहरण रविवार को भी देखने को मिला, जब एक किशोरी अपनी मां के साथ अल्हागंज थाने पहुंची और खून की कमी के कारण पिता को ही पकड़ने की मांग करने लगी। उसकी पीड़ा को समझते हुए थाने में तैनात आरक्षी ने अपना खून देकर उसकी जान बचाने का काम किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अल्हागंज निवासी सविता (17) पुत्री नन्हें अपनी मां सुनीता के साथ सुबह करीब 9:00 बजे थाने पहुंची। उसने आंखों में आंसू और भरे गले से थाना प्रभारी से कहा कि सर, मेरे पापा को पकड़ लो, मैं करीब 15 दिनों से बीमार हूं और जिला अस्पताल से इलाज चल रहा है, जहां डाक्टर ने खून की कमी होना बताया है। उसका ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है। इसकी जानकारी उसने अपने पिता नन्हे को दी लेकिन कई बार कहने के बाद भी वह खून देने को तैैयार ही नहीं हैं। इस वजह से मैं बहुत कमजोर होती जा रही हूं, अगर समय से खून नहीं मिला तो कुछ भी अनहोनी हो सकती है। किशोरी की बात सुनकर थाना प्रभारी ने पूरी जानकारी एसपी एस. आनंद को दी। एसपी के निर्देश पर अल्हागंज थाने के सभी कर्मचारियों के ब्लड ग्रुप की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

इस बीच आरक्षी राशिद खां का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव निकल आया और वह बिना किसी देरी के किशोरी को अपना खून देने के लिए तैयार हो गए। जिला अस्पताल जाकर आरक्षी राशिद खां ने किशोरी को अपना खून दिया। पुलिस के इस मानवीय रूप की हर ओर प्रशंसा हो रही है। वहीं, एसपी एस. आनंद ने आरक्षी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed