फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father dies in road accident while returning after distributing daughter's wedding cards.

Shahjahanpur News: बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Sat, 04 Jul 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Father dies in road accident while returning after distributing daughter's wedding cards.
पोस्टमॉर्टम हाउस पर हादसे की जानकारी देते मृतक श्रीराम के परिजन। संवाद
शाहजहांपुर / बरवर। थाना पसगवां क्षेत्र के ग्राम गदनापुर निवासी श्रीराम (48) पुत्र बद्री की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उनके साले सुरेंद्र निवासी कुतुबापुर गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

11 जुलाई को बेटी सोनम की शादी होनी थी। शादी के निमंत्रण कार्ड बांटकर लौटते समय हुए हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह श्रीराम थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव कुरबुदी स्थित अपने साले सुरेंद्र के घर गए थे। दोनों ने रिश्तेदारों के यहां शादी के निमंत्रण कार्ड बांटे। परिजनों का यह भी कहना है कि वे थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव गोकनपिपरी निवासी आलोक के परिजनों को बरात लाने का निमंत्रण देकर लौट रहे थे। शाम को बरवर-जहानीखेड़ा मार्ग पर सैय्यदबाड़ा गांव के पास उनकी बाइक की मिनी वैन से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मोहम्मदी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान श्रीराम की मौत हो गई। सुरेंद्र का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे संदीप ने बताया कि बहन सोनम की शादी की तैयारियां चल रही थीं और निमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे थे। श्रीराम अपने पीछे पत्नी रामवती, बेटे संदीप और संजीव तथा बेटियां रोशनी, सोनम और सबसे छोटी करीब नौ वर्षीय सुपालिका को छोड़ गए हैं। घर में शादी की तैयारियों के बीच मातम पसर गया है। श्रीराम के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घायल सुरेंद्र के परिजन भी उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं।

------------
मिनी वैन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

-अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदी
--------------------------------------
बाइक सवार युवक की रोडवेज बस की टक्कर लगने से जान गई
कलान। पत्नी और बच्चों को लेने बाइक से अपनी ससुराल मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नौसारा जा रहे भुन्नीखेड़ा गांव के 32 वर्षीय गुड्डू जाटव शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे मुरादाबाद-फर्रुदाबाद स्टेट हाईवे पर भर्रा मई गांव के पास फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक उसी में फंस गई और गुड्डू करीब दस मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम के हालात बन गए। जानकारी पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बस को किनारे कराकर हाईवे पर यातायात बहाल करा दिया।
बाद में घायल गुड्डू को एंबुलेंस से पीएचसी भेजा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि गुड्डू, पत्नी पिंकी और बच्चों के साथ गंजडुंडवारा के एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। पत्नी-बच्चों को बुधवार को ससुराल में छोड़कर घर चले गए थे। उनकी मौत से पत्नी पिंकी, पुत्र आर्यन, आदित्य और पुत्री अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सीओ ज्योति यादव के अनुसार बस चालक से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद

-------------------------------------
ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

तिलहर। राजस्थान से मजदूरी कर घर लौट रहे घुसवारी गांव के सुनील कुमार शुक्रवार को सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन से पहले गुलचंपा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। सीएचसी पर सुनील को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
सूचना पाकर उनके भाई राम अवतार सहित अन्य घरवाले भी पहुंच गए। राम अवतार ने बताया कि सुनील बृहस्पतिवार को राजस्थान से ट्रेन से रवाना हुए और शुक्रवार को तड़के बरेली पहुंचे। वहां से दूसरी ट्रेन में सवार होने पर बैठने को सीट नहीं मिलने पर वह बोगी के गेट पर बैठ गए। इसी दौरान उन्हें झपकी आ गई और ट्रेन से झटका लगने पर नीचे आ गिरे। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती करा दिया था। अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed