फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father and son riding an e-rickshaw died after colliding with a pickup on the highway.

Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र की मौत

Sun, 23 Nov 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Father and son riding an e-rickshaw died after colliding with a pickup on the highway.
सुरेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शनिवार दोपहर पिकअप की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सुरेश की बेटी को देखने के लिए फर्रुखाबाद से लड़के वाले मंदिर आ रहे थे। इसी वजह से वह परिवार समेत ई-रिक्शा से रामजानकी मंदिर जा रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के धनेला गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश मजदूरी करने के साथ ई-रिक्शा भी चलाते थे। उन्होंने कुछ दिन पूर्व पुत्री दुर्गा के लिए फर्रुखाबाद में एक लड़का देखा था। शनिवार को लड़के वाले दुर्गा को देखने के लिए आने वाले थे।
विज्ञापन

तिलहर के राम जानकी मंदिर में कार्यक्रम था। सुरेश अपने 15 वर्षीय पुत्र गोपी, पुत्री दुर्गा और पुत्रवधू सुमन के साथ ई-रिक्शा से मंदिर जा रहे थे। सुरेश स्वयं ई-रिक्शा चला रहे थे। दिन में करीब डेढ़ बजे जैसे ही ई-रिक्शा हाईवे पर स्थित अग्रवाल ढाबा के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार आई पिकअप की टक्कर लगने से ई-रिक्शा में सवार सभी लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे को देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने चेकअप कर सुरेश और उनके पुत्र गोपी को मृत घोषित कर दिया। पुत्री दुर्गा और पुत्रवधू सुमन को भर्ती कर लिया गया। हादसे की जानकारी होने पर सीएचसी पहुंचीं सुरेश की पत्नी सावित्री, पुत्र प्रमोद, विनोद, पुत्री झुना, सुनीता, नेमा का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हुई है। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

--
कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल



पुवायां। गांव मजीदापुर निवासी विनोद कुमार शनिवार शाम बाइक से पुवायां से वापस घर जा रहे थे। शाहजहांपुर रोड पर सिविल कोर्ट मोड़ के पास एक कार उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में विनोद कुमार गंभीर घायल हो गए। विनोद हेलमेट लगाए थे। उनको पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने विनोद कुमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। संवाद

सुरेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सुरेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सुरेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सुरेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सुरेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सुरेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed