{"_id":"68a8c410d5f72f257e0c7cbe","slug":"father-and-son-accused-of-bandas-usman-murder-case-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-150954-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंडा के उस्मान हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंडा के उस्मान हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र पकड़े गए
विज्ञापन
बंडा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता-पुत्र। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। बंडा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह मझरिया घाट पुल पर घेराबंदी कर उस्मान हत्याकांड के आरोपी इस्लामुद्दीन व उसके बेटे मोहसीन उर्फ मोसीन निवासी मोहल्ला गयासपुर नई बस्ती थाना बीसलपुर, पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
बंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि छह अगस्त को मुरादपुर गांव निवासी नसीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि सलीम, साहीन व दो अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर पिता उस्मान की हत्या कर दी। 14 अगस्त को आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रहीं थीं। पूछताछ में शुक्रवार को पकड़े गए आरोपी इस्लामुद्दीन ने बताया कि भाई सलीम ने मुरादपुर, बंडा में घर बनाया था। इसके बाद भाई परिवार के साथ वहां रहने लगा था। बेटे मोहसीन उर्फ मोसीन के साथ भाई के घर आते-जाते रहते थे। जिस दिन वहां मारपीट की घटना हुई, उस दिन बेटे के साथ घर के अंदर मौजूद थे।
विज्ञापन
भाई सलीम की गाली-गलौज की आवाज सुन बेटे के साथ बाहर आए। देखा कि सलीम के घर के सामने उस्मान व उसके परिवार के लोग रास्ते में कुर्सी डालकर बैठने को लेकर गालियां दे रहे थे। विरोध पर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में उस्मान व उनके परिवार वालों के घायल होने पर वहां से भाग गए थे।
उस्मान को जान से मारने का इरादा नहीं था। मारपीट में गलती से उस्मान को गंभीर चोट लगी। इससे उसकी मौत हो गई।