फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers were given training in the management of crop residues

किसानों को फसल अवशेषों के प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

Sun, 16 Jan 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers were given training in the management of crop residues
शाहजहांपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाण पत्रों के साथ खड़े ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समापन सत्र में वक्ताओं ने प्रतिभागी किसानों को फसल अवशेषों का उचित प्रयोग कर उनसे अतिरिक्त लाभ कमाने के उपाय समझाए। इस मौके पर प्रशिक्षित किसानों को उपयोगी कृषि साहित्य और प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

इस दौरान कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन आज के संदर्भ में जरूरी है। धान की कटाई के बाद पराली को जलाने से पर्यावरण प्रदूषण और मिट्टी का तापमान बढ़ जाता है। इससे बीज के अंकुरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए विभिन्न यंत्रों द्वारा फसल अवशेष उसी जगह पर मिट्टी में मिला कर जीवांश पदार्थ की मात्रा बढ़ाई जा सकती है और इससे पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ एनसी त्रिपाठी ने बताया कि सरकार फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित मशीन पर 50 से 80 प्रतिशत तक छूट दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी अधिक से अधिक लोगों को देने के लिए प्रेरित किया। प्रसार वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र प्रसाद, गन्ना शोध परिषद के पूर्व वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. एसके सिंह और परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को फसल अवशेष प्रबंधन के विभिन्न यंत्रों की जानकारी दी। केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. सीपी गुप्ता ने इस दिशा में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। केंद्र की वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. नूतन वर्मा ने फसलों में लगने वाले कीड़े एवं बीमारियों के नियंत्रण पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में विभिन्न गांवों के तमाम किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed