{"_id":"690909347daa8ebd94090003","slug":"farmers-upset-over-not-getting-fertilizers-create-ruckus-at-the-committee-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-156759-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों का समिति पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों का समिति पर हंगामा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गेहूं की बोआई के दौरान खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों का धैर्य टूटने लगा है। डीएपी तो कहीं एनपीके को लेकर किसानों में मारामारी बनी हुई है। परौर में किसानों ने हंगामा किया।
परौर। साधन सहकारी समिति समिति चौकिया पर रविवार को 500 बोरी एनपीके की नई खेप वितरण के लिए आई, लेकिन सामवार को सुबह दस बजे तक खाद लेने के लिए करीब एक हजार किसान पहुंच गए। समिति के कर्मचारियों ने सदस्य किसानों को दो-दो बोरी दी।
नतीजे में केवल 250 किसानों को खाद मिल सकी। सुबह से भूखे-प्यासे लाइन में लगे बाकी किसानों से बाद में आने के लिए कहा गया, तो उनमें नाराजगी पैदा हो गई और वह हंगामा करने लगे। क्षेत्र के परशुराम कश्यप, राम अवतार कुशवाहा, सुखपाल सिंह, धनपाल, मुलायम कुशवाहा, मदन पाल सिंह आदि किसानों ने बताया कि सुबह से लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिली।
विज्ञापन
--
यूरिया में पोटाश मिलाकर तैयार किया डीएपी का विकल्प
बंडा। सरकारी उर्वरक केंद्र और सहकारी समितियाें पर डीएपी नहीं होने से किसान गेहूं की बोआई में हो रही देरी से परेशान हैं। हालांकि, कुछ किसानों ने यूरिया में पोटाश मिलाकर डीएपी का विकल्प तैयार किया है और बोआई में उसी को इस्तेमाल कर रहे हैं। गत 15 दिन से सहकारी समितियों के चक्कर लगाने पर भी डीएपी नहीं मिल रही है। इस कारण किसान बाजार से महंगे दामों पर डीएपी खरीद रहे हैं। राजकीय उर्वरक केंद्र के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया 24 अक्तूबर के बाद से अब तक वितरण के लिए कोई खाद नहीं आई है। ताजपुर समिति के सचिव शिशुपाल के अनुसार चार दिन पहले आई डीएपी किसानों को बांटी जा चुकी है और अब खाद उपलब्ध नहीं है। संवाद