{"_id":"6a4ffed3d6af75a40600ef5a","slug":"farmers-union-protest-ongoing-for-15-days-called-off-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-178520-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 15 दिन से चल रहा किसान यूनियन का आंदोलन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 15 दिन से चल रहा किसान यूनियन का आंदोलन समाप्त
विज्ञापन
निगोही बिजली उपकेंद्र के बाहर अनशन कर रहे किसान नेता को जूस पिलाते अधिकारी। संवाद
निगोही। विभिन्न मांगों को लेकर 15 दिनों से चल रहा किसान यूनियन का अनशन समाप्त हो गया। विद्युत निगम और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
संडा खास में नवनिर्मित बिजली उपकेंद्र को शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा था। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के मंडल महासचिव देवेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में 25 जून से क्रमिक अनशन शुरू किया गया। रविवार से किसान नेता देवेंद्र पाल सिंह और लक्ष्मण प्रसाद ने आमरण अनशन शुरू किया।
विद्युत निगम ने किसानों की मांग मानते हुए बृहस्पतिवार को संडा खास बिजली उपकेंद्र को जिंदपुरा ग्रामीण, नलकूप और गांगेपरा फीडर को नई लाइन डालने के बाद चालू कर दिया। इसके बाद देवेंद्र पाल सिंह और लक्ष्मण प्रसाद अनशन तोड़ने पर राजी हुए। एसडीओ सत्यप्रकाश सिंह और प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने दोनों अनशनकारियों को जूस पिलाया।
विज्ञापन
किसान नेता देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों ने कुछ मांगें मान ली हैं। बाकी मांगों को पूरा करने के लिए एक माह का लिखित समय मांगा गया है। एसडीओ सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, संडा खास का उपकेंद्र शुरू कर दिया गया है और शेष मांगें भी जल्द पूरी की जाएंगी।