{"_id":"68e6b8d437621294b306d09e","slug":"farmers-stopped-the-paddy-transport-from-khutar-by-staging-a-sit-in-at-the-puranpur-border-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-154579-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार से जाने वाला धान किसानों ने पूरनपुर बॉर्डर पर धरना देकर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार से जाने वाला धान किसानों ने पूरनपुर बॉर्डर पर धरना देकर रोका
विज्ञापन
पूरनपुर-खुटार बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों को समझाते पूरनपुर के अधिकारी। संवाद
खुटार (शाहजहांपुर)। गैरजनपदों से पीलीभीत जा रहे धान को रोकने की मांग करते हुए भाकियू संगठनों के किसानों ने पूरनपुर-खुटार बॉर्डर पर धरना शुरू करते हुए धान लेकर जाने वाले वाहनों को रोक दिया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे पूरनपुर के अधिकारियों ने किसानों को समझाया और व्यापारियों के धान पर रोक लगाते हुए धरना समाप्त कराकर किसानों का धान वापस भिजवाया।
पीलीभीत के भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह, चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, वीएम सिंह गुट के गुरुप्रीत सिंह के साथ कई किसानों ने बुधवार सुबह खुटार-पूरनपुर बॉर्डर पर कजरा के पास धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि पीलीभीत में राइस मिल कई हैं, इसलिए धान की कीमत अच्छी रहती है।
अन्य जिलों से धान की आवक होने पर मिलर्स धान की कीमत घटा देते हैं। इसका नुकसान जिले के किसानों को उठाना पड़ता है। इसके लिए सोमवार को एसडीएम पूरनपुर को ज्ञापन देकर धान की जिला बंदी कराने की मांग की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मजबूरन सभी किसान संगठनों को किसानों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इसी कारण गैर जनपदों से आने वाले धान भरे वाहनों को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी पाकर पूरनपुर के एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, पूरनपुर मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला, सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी संजय कुमार, खुटार थाना प्रभारी आरके रावत मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। कई घंटे चली वार्ता के बाद तय हुआ कि बाहर के किसानों के आने वाले धान पर रोक नहीं रहेगी।
अगर कोई व्यापारी बाहर से भेजता है तो इसके लिए तीन किसान संगठनों के छह सदस्यों के साथ मंडी की एक टीम गढ़वा खेड़ा में बैठकर जांच करेगी। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। कई घंटे तक चले धरने के कारण आसाम हाईवे पर धान भरी ट्रॉलियों और ट्रकों की लाइन लगी रही।