{"_id":"69f3b48632e1f44984046cba","slug":"farmers-sit-on-a-sit-in-protest-to-resolve-their-grievances-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-172020-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समस्याओं के निस्तारण के लिए धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समस्याओं के निस्तारण के लिए धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन
खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में धरने पर बैठे भकियू चढूनी के पदाधिकारियों से वार्ता करते नगर
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं का निदान न होने पर जीआईसी खेल मैदान पर धरने पर बैठ गए। नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह उनका ज्ञापन लेने के लिए धरनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे उनकी सुनने के लिए तैयार नहीं हुए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के साथ धरनास्थल पर बैठकर बात की और उनकी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से बात की।
किसानों ने दिए ज्ञापन में कहा कि गांव लालपुर जेंमा निवासी हरपाल ने 2009 में ट्यूबवेल कनेक्शन लिया था। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने बार-बार टयूबवेल कनेक्शन के तार तोड़ दिए। लाइनमैन तार सही करने गया तो जोड़ने नहीं किया गया। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
मीरानपुर कटरा में गांव वैवाहा बोव सिउरा संपर्क मार्ग बाढ़ में कट गया उसको ठीक कराने आदि की मांगे रखी गईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष भरत सिंह यादव, हरिपाल सिंह, महेश चंद्र वर्मा, धर्म सिंह यादव, राजपाल आदि मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। संवाद