फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers should do traditional farming to prevent pests and weeds

Shahjahanpur News: कीट और खरपतवार रोकने के लिए किसान करें परंपरागत खेती

Thu, 08 May 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers should do traditional farming to prevent pests and weeds
शाहजहांपुर। ग्रीष्मकालीन कीट, रोग एवं खरपतवार प्रबंधन के लिए कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि खेती में रसायनों के प्रयोग से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। किसानों को परंपरागत खेती पर जोर देना चाहिए। इससे फसल के उत्पादन में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि खेत की मेड़ों की सफाई रखनी चाहिए। मेड़ों पर उगने वाले खरपतवारों की सफाई से किनारों की प्रभावित फसलों के बीच खाद एवं उर्वरकों की प्रतिस्पर्धा कम हो जाती है। खरपतवारों को अगले फसल में रोका जा सकता है। ग्रीष्मकाल में गहरी जोताई करनी चाहिए। इससे मृदा की संरचना में सुधार होता है। जलधारण की क्षमता भी बढ़ती है।
विज्ञापन

खेत में कठोर परत को तोड़कर मृदा को जड़ों के विकास के लिए अनुकूल बनाने के लिए ग्रीष्मकालीन जोताई अत्यधिक लाभकारी है। भूमिशोधन के लिए जैविक फफूंदनाशक ट्राइकोडर्मा 2.50 किग्रा को 65 से 75 किग्रा गोबर की सड़ी हुई खाद मिलाकर हल्के पानी का छींटा देकर आठ से 10 दिन बाद खेत की जोताई करनी चाहिए। इससे पौधा की बढ़वार बढ़ती है। फसल का उत्पादन बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed