फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers should be paid for paddy purchase on time: Minister in charge

किसानों का धान खरीद का भुगतान समय से किया जाए : प्रभारी मंत्री

Tue, 18 Nov 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers should be paid for paddy purchase on time: Minister in charge
रोजा मंडी समिति में किसान से बातचीत करते प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप। स्रोत: सूचना विभाग - फोटो : घटयात्रा में ​ शामिल जैन समाज की महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर / रोजा। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने रोजा मंडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीद कर उनको समय से भुगतान किया जाए। शासन की मंशा के अनुसार किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में रोजा मंडी पहुंचे प्रभारी मंत्री को जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि जनपद में अब तक 7472 कृषकों के माध्यम से 55,437.846 टन धान की खरीद हो चुकी है। इस बीच प्रभारी मंत्री ने आढ़त पर धान बेचने आए किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि धान के मानक पूरा न होने के कारण सरकारी क्रय केंद्र पर नहीं बेच पा रहे है। मंत्री ने असंतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अच्छी फसल एवं उपज के लिए जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय, तहसील एवं ब्लॉकवार संवाद करने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्र पर मंत्री ने धान की तौल कराने आए किसान हुसैनपुर दौलतपुर के किसान सुखविंदर सिंह और सरसवां के किसान पंकज शुक्ला से बातचीत की। किसानों ने बताया कि उनकी उपज का सही दाम मिल रहा है, धान बिक्री करने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है और समय से भुगतान हो रहा है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, मंडी सचिव रिंकू कुमार कश्यप आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed