फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers said, stray animals are ruining crops

Shahjahanpur News: किसानों ने कहा, छुट्टा पशु फसल कर रहे हैं बर्बाद

Thu, 22 May 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 22 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers said, stray animals are ruining crops
धनवीर सिंह
शाहजहांपुर। खेतों में घुसकर फसल चट कर रहे छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं। बुधवार को किसान दिवस पर विकास भवन में उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और समाधान की मांग की।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा बालगोविंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में नौ किसानों ने शिकायत की। इसमें मक्का की सरकारी खरीद किए जाने, सरकारी तालाब कब्जा मुक्त कराने, नहरों की टेल तक पानी भेजे जाने, शाहगंज में विद्युत लाइन की मरम्मत कराने, ट्रांसफाॅर्मर लगवाने, सहकारी संस्थाओं में समय से खाद उपलब्ध कराए जाने आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण कराया जाए। इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार, अपर लीड बैंक मैनेजर रवि शर्मा, भूमि संरक्षण आरपी राणा, जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

कृषि विभाग से उर्द का बीज लिया था। तीन बार सिंचाई करके खाद लगाकर फसल तैयार की, जो पूरी पीली पड़ गई है। इसके अलावा हमारे गांव के पास राईखेड़ा में रात में खेतों में खनन हो रहा है।
- मिताल लाल, भेदपुर
-----

छुट्टा पशु बहुत अधिक संख्या में हैं। पशुओं ने उर्द की तैयार फसल को बर्बाद कर दिया। पशुओं को पकड़ने का इंतजाम करना चाहिए। इससे काफी नुकसान हो रहा है।
धनवीर सिंह, रहदेवा
-----

सल्लिया रजवहा काफी गहरा कर दिया गया है। इससे पानी निकल जाता है। सिंचाई के लिए इंजन लगाना पड़ता है। काफी डीजल का खर्चा हो रहा है।
हरिप्रसाद, भावलखेड़ा
-----

वर्ष 2023 में भाई की मौत हादसे में हो गई। किसान दुर्घटना बीमा का अभी तक पैसा नहीं मिल पा रहा है। राजस्व विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
हरिराम, गुर्री

धनवीर सिंह

धनवीर सिंह

धनवीर सिंह

धनवीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed