फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers protest

किसान संगठनों ने जताया विरोध, लगाया जाम

Tue, 05 Oct 2021 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस तिराहे से जुलूस निकाला। संवा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखीमपुर में बवाल के बाद सोमवार को किसान संगठनों ने जुलूस निकालकर विरोध जताया। कलक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न किसान संगठनों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता दोपहर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की गई। उनका कहना था कि बवाल में मारे गए लोगों के परिवार वालों को उचित मुआवजा मिले और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, स्वर्ण सिंह, अमनदीप सिंह, निशान सिंह, लखविंदर सिंह, मनदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के कार्यकर्ता पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के बाहर सड़क पर ही बैठ गए। इससे कचहरी की ओर से गोविंदगंज को जाने वाले मार्ग पर 15 मिनट तक जाम लग गया। इसके बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव, जिला सचिव हरीराम वर्मा, गुलजार सिंह, जीशान रजा खां, बलवंत सिंह, रंधीर सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार को दो करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी के साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, ओमप्रकाश सिंह, जवाहर लाल, मुजीब खां, रविंद्र सिंह, शिवपाल सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed