फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers protest

समस्याओं का समाधान न होने पर किसानों ने दी चेतावनी, जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 29 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest
शाहजहांपुर में मंगलवार को किसानों की समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी परिसर में धरना प्रदर्शन करते भा - फोटो : SHAHJAHANPUR
पुवायां/शाहजहांपुर। भाकियू भानु गुट के बैनर तले तमाम किसान जिला मुख्यालय रवाना हो गए हैं। किसानों का कहना है कि एसडीएम और सीओ ने वायदे के बाद भी किसी समस्या का समाधान नहीं किया है। अब डीएम, एसपी का घेराव किया जाएगा। हालांकि शाहजहांपुर के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में एकत्र किसान यूनियन के सदस्य पंचायत के बाद एसपी सिटी और एडीएम को ज्ञापन सौंपकर लौट गए।
विज्ञापन

भाकियू की ओर से 31 अगस्त को किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया था। कार्रवाई न होने पर छह सितंबर से डाक बंगला परिसर में धरना शुरू किया था। भाकियू नेताओं ने समस्याओं का समाधान न होने पर 17 सितंबर को पशुओं के साथ जिला मुख्यालय जाने की बात कही थी। 17 सितंबर को एसडीएम ने दस दिन में समस्या निस्तारण का अश्वासन दिया था, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रॉली, मैजिक आदि से मोहम्मदी मोड़ पर एकत्र हुए। सूचना पर एसडीएम सतीश चंद्रा भी पहुंचे और वार्ता की। किसानों ने आरोप लगाया कि समय सीमा बीत जाने के बाद भी समस्या का हल नहीं किया है। इसके बाद किसान जिला मुख्यालय पर शाहजहांपुर चले गए। शाहजहांपुर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में धरना स्थल पर हुई पंचायत में यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस किसानों से मिली शिकायत पर उन्हीं के खिलाफ उल्टी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महासचिव राशिराम वर्मा ने कहा कि सेना में सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त हुए यूनियन के उपाध्यक्ष श्याम किशोर पर गत नौ जून को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। मामले में उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ करने के बजाय उनकी ओर से भाकियू नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, जिससे कि क्रॉस केस बनाकर मामले को हल्का किया जा सके। वहां एसपी सिटी संजय कुमार के साथ पहुंचे एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी को ज्ञापन दिया। इस दौरान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह, उपाध्यक्ष सोनपाल सिंह, संतोष कुमार, पुवायां के तहसील अध्यक्ष प्रद्युमन कुमार आदि मौजूद रहे।

भाकियू लोकशक्ति ने सौंपा नायब तहसीलदार को ज्ञापन
भाकियू लोकशक्ति की ओर से मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी पर कानून बनाने, विधायकों का वेतन, पेंशन बंद करने आदि मांगे की गई हैं। ज्ञापन पर अध्यक्ष श्योराज सिंह, सतविंदर सिंह घुम्मन, गुरनाम सिंह, राजकुमार पाठक, शैलेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed